UKPSC: 14 मार्च को होगी अपर निजी सचिव भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा 

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि अपर निजी सचिव भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा (मेन्स) 14 मार्च को कराई जाएगी। इसके लिए टाइपिंग टेस्ट में पास हुए युवाओं को 20 फरवरी तक आवेदन कर फीस जमा करनी होगी।

इसके साथ ही आवेदकों को अपने सभी डॉक्युमेंट्स की प्रति को स्व-प्रमाणित कर 27 फरवरी तक UKPSC के दफ्तर में जमा कराने होंगे। डॉक्युमेंट्स को डाक द्वारा भी भेजा जा सकेगा। 14 मार्च को होने वाली UKPSC की मुख्य परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडीज) का वैकल्पिक (ऑप्शनल टाइप क्वेश्चन पेपर) और दूसरे सत्र में निबंध एवं आलेखन (लिखित/परंपरागत) पेपर होगा। इस मामले को लेकर आयोग की अधिकृत वेबसाइट (https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/recruitment) के जरिए पूरी जानकारी ली जा सकती है।

  • Related Posts

    अपनी जान देकर बचाई, 34 यात्रियों की जिंदगी…..

    Spread the News

    Spread the Newsचंपावत। लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में अपनी जान देकर बस चालक ने 34 जिंदगियां बचा ली। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह धारचूला से…

    6 माह की गर्भवती मनीषा ने मौत को लगाया गले, मां बेटे की मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दमुवादूंगा वार्ड 35 निवासी निवासी विवाहिता मनीषा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला 6 माह की गर्भवती थी जिससे उसके गर्भ में पल…