शादी से इनकार करने पर,युवती पर पत्थर से जानलेवा हमला……

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में युवती से छेड़ – छाड़ और फिर विरोध करने पर पत्थर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित की दादी की और से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। तहरीर के अनुसार उनकी पौती के घर से निकलने के दौरान अन्ना पुत्र जाहिद निवासी गौला गेट जवाहर नगर अक्सर उसका पीछा करता है। वह पीड़िता के साथ रास्ते में छेड़छाड़ भी करता है। आरोपी युवक पीड़िता को जबरन शादी करने और जान से मारने की धमकी भी देता था। बताया कि बीती सात फरवरी को जब युवती घर से सामान लेने निकली तो आरोप ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन पकड़कर ले जाने लगा। युवती के शादी से इनकार करने पर गुस्साए आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल युवती को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के जाया गया, जहां उसके सिर में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। पीड़िता पक्ष ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…