दो महिलाओं के मंगलसूत्र झपट बाइक सवार बदमाश फरार, मुकदमा दर्ज……

हल्द्वानी। शहर में चोर उचक्कों के हौंसले बुलंद हैं। बीते दिनों बदमाशों ने दो महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने की दुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

बीती चार फरवरी को मुखानी थाना क्षेत्र के धार बिठौरिया नंबर एक में दुकान में बैठी बीना पाठक के पास बाइक सवार बदमाश पहुंचे और सामान लेने के दौरान बिना के गले से मंगलसूत्र झपट फरार हो गए। वहीं बीती 31 जनवरी को पोते को स्कूल से लेने गई देवभूमि सैनिक कालोनी पीपल पोखरा फतेहपुर निवासी 75 वर्षीय कमला देवी से पता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाश उनके पास आए और मौका देख उनका मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में बदमाश करीब तीन तोले के जेवरात ले उड़े।

सीओ सिटी के अनुसार घटना स्थल व आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…