9 अक्टूबर को हल्द्वानी में जुटेगा प्रदेशभर का व्यापारी कुनबा, सीएम धामी करेंगे संवाद….

Spread the News

सीमांत क्षेत्रों के कारोबारी भी होंगे शामिल

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की ओर से 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में वार्षिक अधिवेशन एवं व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों से संवाद करेंगे।

सम्मेलन में उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत और पौड़ी समेत विभिन्न जिलों से करीब 250 व्यापारी प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। नेपाल और तिब्बत सीमा से जुड़े पिथौरागढ़-धारचूला तथा यमुना घाटी जैसे सीमांत क्षेत्रों के कारोबारी भी इसमें भाग लेंगे। महिला व्यापार प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे नगर निगम हल्द्वानी के पास से व्यापारी रैली के साथ होगी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज सभागार में पंजीकरण और सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में व्यापारी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।

आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। आवास, रैली, खान-पान और सभागार व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। व्यापार मंडल के साथ ग्रामीण, युवा, सर्राफा, ट्रांसपोर्ट और आढ़ती संगठनों ने भी आयोजन में सहयोग की सहमति दी है।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…