उत्तराखंड: भालू से भिड़ी 50 वर्षीय देवकी देवी, जंगल वापस भागा हिंसक पशु

Spread the News

नानकमत्ता। जंगल से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही विही ठेरा निवासी 50 वर्षीय देवकी देवी पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई लेकिन उन्होंने साहस दिखा शोर मचाते हुए दरांती से भालू पर वार कर दिया, जिससे घबराकर भालू जंगल की ओर भाग गया।

नानक सागर पार विही ठेरा निवासी देवकी देवी बृहस्पतिवार को गांव की महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में जंगल से निकले भालू ने देवकी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिलाओं में चीख पुकार मच गई। इस बीच देवकी देवी ने डर को दरकिनार कर साहस का परिचय देते हुए दरांती से भालू पर वार कर दिया। भालू ने एक-दो बार हमला किया लेकिन महिलाओं के मिल कर शोर मचाने से वह जंगल की ओर भाग गया।

भालू के हमले में देवकी देवी के हाथ और पैर में जख्म आए हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों और परिजनों ने घायल महिला को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद महिला की हालत सामान्य है।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…