उत्तराखण्ड हल्द्वानी : रामपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय गंगा की दर्दनाक मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र में गंगू ढावा के पास बीती देर रात हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा कैड़ा के रूप में हुई है, जो अल्मोड़ा जनपद के बाड़ेछीना क्षेत्र की निवासी थी। वर्तमान में वह हल्द्वानी में अपने मामा-मामी के साथ रह रही थी और दिल्ली से लौट रही थी।

हादसा तब हुआ जब वह सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान यूके06-टीए-8192 नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिछले कुछ दिनों से रामपुर रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में डर उत्पन्न हो रहा है।

  • Related Posts

    बागेश्वर में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकाल कर भागे लोग…….

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोलने से लोग दहशत में आ गए। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए…

    सगाई टूटने से परेशान इंजीनियर ने मौत को लगाया गले,मंगेतर को बताया धोखेबाज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लालकुआं के अंबेडकर नगर में रहने वाले एक सर्वे इंजीनियर ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर सगाई टूटने…