उत्तराखंड: भालू के हमले में 20 वर्षीय डाक कर्मी की मौत…….. 

Spread the News

बागेश्वर। जनपद के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर भालू के हमले में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।दर्दनाक घटना में 20 वर्षीय युवक की भालू के हमले से मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान यश शर्मा, महेंद्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। वर्तमान में युवक स्थानीय पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था। युवक सुबह डाक लेकर साइकिल से रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया। हमले से घबराकर यश की साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह गहरी खाई में जा गिरा। गिरते ही भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से SDRF को अलर्ट किया गया, जिसके बाद उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कपकोट पोस्ट से टीम मौके के लिए रवाना हुई। SDRF कर्मियों कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाल मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। बाद में शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…