पंचायतों की अनदेखी नहीं चलेगी, कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल होंगे प्रमुख मुद्दे….

Spread the News

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम में मंगलवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रेस वार्ता में पंचायतों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं पर्यवेक्षक विजय पांडेय और पर्यवेक्षक सौरव त्यागी ने कहा कि प्रदेश की पंचायतों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को कांग्रेस के आगामी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। सरकार बनने पर इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

महानगर अध्यक्ष राधा आर्या ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों को प्राथमिकता देती रही है। कांग्रेस सरकारों ने ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मजबूत किए बिना गांवों और आमजन का समुचित विकास संभव नहीं है।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष मनोज बिष्ट, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिलाध्यक्ष एससी विभाग इंदर पाल आर्य, महेशानंद, पीयूष बिष्ट, कुलदीप तरियाल, हेमू पलड़िया, पार्षद प्रीति आर्या, हेमंत साहू, राजेंद्र उपाध्याय, संजय शाह, पवन शाह समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…