नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, दो किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार……….

Spread the News

हल्द्वानी। पंचायत चुनाव में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा वृद्ध स्तर पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र व सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तारी व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में 25 जुलाई 2025 को पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान फायर ब्रिगेड कार्यालय से 200 मीटर पहले मण्डी बाईपास रोड से 03 अभियुक्तों नंदन सिंह(41), सौरभ मिश्रा(30) और हरीश सिंह(35) को अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 252/2025 धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग गांव से चरस इकट्ठा करते हैं और जब चरस की ज्यादा मात्रा हो जाती है तो उसे बिक्री के लिए शहर ने आते हैं।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के पास से लगभग 2 किलो चरस बरामद की है। इन अभियुक्तों में से नंदन सिंह के खिलाफ पुलिस में अन्य मामले भी दर्ज हैं।

Related Posts

दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार…..

Spread the News

Spread the Newsकुंडा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत किया चोरी की वारदात का खुलासा, हार, अंगूठियां और बिछुए बरामद ऊधमसिंहनगर। कोतवाली कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत सरवरखेड़ा में दिनदहाड़े घर…

एसएसपी कार्यालय में कथित अभद्रता पर भड़के, सुरेश भट्ट……

Spread the News

Spread the Newsलोकतंत्र में अमर्यादित व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं, सरकारी संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी! सुरेश भट्ट हल्द्वानी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण…