नाबालिग से दुष्कर्म कर,वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार……

Spread the News

अल्मोड़ा। नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बृहस्पतिवार को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दन्या थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सुहेल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। वह आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने ग्राम बुढ़ानपुर मुरादाबाद निवासी सुहेल (21) को चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 351(3) व पॉक्सो एक्ट की धारा 5 (1), 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: पुलिस महकमे में फिर हुआ बड़ा फेरबदल,बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन और तबादले!देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद से पुलिस महकमा में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए…

    जाति छुपाकर भूमि बेचने के मामले में डीएम का सख्त एक्शन…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर के ढेला बंदोबस्ती गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा जाति छुपाकर सामान्य वर्ग के व्यक्ति को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति भूमि…