सिंथिया स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया महिला दिवस, वरिष्ठ शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित…..

Spread the News

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठम शिक्षिकाओं नीमा पाण्डेय तथा मंजू जोशी को समस्त शिक्षक तथा सिंथिया परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने इस अवसर पर विद्यालय की उत्तरोतर प्रगति में महिला शिक्षकों के द्वारा दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज लोकल से ग्लोबल तक सभी क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा दिया जा रहा सक्रिय योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। एक विद्यालय हो या देश उसके सही प्रकार से विकास के लिए, संस्कारित विकास के लिए महिलाओं के योगदान के बिना किसी भी प्रकार की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम के दौरान ममता लोहनी, ऋचा कर्नाटक,सीमा परिहार, धनेश्वरी बुद्धि, शीला बिष्ट, उदिता पाण्डेय, तनूजा भट्ट, नीता पालीवाल, तुलसी शर्मा, मीनाक्षी पुंडीर, शिवानी सिंह, मीना उप्रेती, रंजना तिवारी, रीना कार्की, गीता बोरा, गीता बिष्ट, अंकिता जोशी, निर्मला पांडे, नवनीता पांडे, कोमल बिष्ट, ईशा जनपांगी, भूमिका तिवारी, डिंपल गुप्ता, चांदनी ग़ैरा, नेहा , कैथरीन समेत तमाम शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…