
हल्द्वानी। हाइडिल के निकट चौपाटी में दो महिला ब्लॉगर आपस में उलझ गई। इस दौरान चौपाटी में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम चौपाटी में पहुंची ब्लागर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट में किसी बात पर झगड़ा हो गया।इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को काफी बुरा भला कहा। पुलिस हंगामा करने वाली दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों रात हिरासत में ही काटेंगी। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।











