हल्द्वानी:- बनभूलपुरा में चला सत्यापन अभियान, 1050 का सत्यापन, 41 के विरुद्ध हुई कार्यवाही..देखें Video…

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस द्वारा जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस की अलग–अलग टीमों ने थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों, पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/आईआरबी भी सम्मिलित रही।

सत्यापन अभियान के दौरान लगभग 1050 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। कुछ मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 17 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पु०अधि० के अन्तर्गत कार्यवाही की गई जिसमें 1,70,000 रू का जुर्माना लगाया गया। वहीं अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 24 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 6,000 रु0 जुर्माना किया गया।

सत्यापन के दौरान पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गयी। पुलिस के अनुसार सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगी, आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गयी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…