हल्द्वानी:- खेल दिवस पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा देख, दर्शक हुए हैरान…..

Spread the News

हल्द्वानी। शिवेंद्रालय स्पेशल स्कूल, हिम्मतपुर तल्ला में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि दीपक बलूटिया व दिनेश चंद्र पंतोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

विशेष रूप से सक्षम छात्र- छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और समूह गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा योगा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा मौजूद दर्शकों को हैरान कर दिया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर शिवेंद्रालय की संस्थापक भावना धौनी, प्रधानाचार्य तनुजा चुफाल ,वंडर ब्रेन फाउंडेशन की सचिव और काउंसलर मीता जोशी, दिनेश चंद्र पंतोला, गीता पाण्डेय ,आस्था कांडपाल ,मधु चिल्कोटी, मीतू मैम ,मीरा राज, गंगा खनी, निशा उपाध्याय,पूजा बिष्ट ,रवि जोशी,स्वीटी अधिकारी ,नीलम रौतेला आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…