शादी समारोह से लौट रहे लोगों का वाहन खाई में समाया,3 की मौत 5 घायल…

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले के ताकुला-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। ये सभी लोग बागेश्वर के झिझाड़ गांव में शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली वापस लौट रहे थे। ताकुला से अल्मोड़ा की ओर आ रही कार बसौली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में 11 माह के बच्चे रेहान , 24 वर्षीय महिला मंजू देवी और 45 वर्षीय दिनेश राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार चालक अर्जुन उम्र 35 वर्ष, 28 वर्षीय महेश आर्य, गोपाल राम उम्र 50 वर्ष, जया उम्र 45 वर्ष, संजय कुमार उम्र 18 वर्ष शामिल हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    कल हल्द्वानी में होंगे मुख्यमंत्री धामी, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 28 फरवरी शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड…

    झपटमारी पर पुलिस की तेज कार्रवाई, गिरफ्तार युवक से कान की बालियां बरामद..Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वादिनी नरमा, पत्नी रोयल, निवासी हरिपुर जमन सिंह द्वारा दिनांक 26.02.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 24.02.2026 को टीपीनगर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों…