उत्तराखंडलद्वानी:- पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने उठाया आत्मघाती कदम, धारदार हथियार से खुद पर ही किए कई वार, मौत…… 

Spread the News

हल्द्वानी। राजपुरा निवासी स्कूल वैन चालक ने घर में हुए झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार हथियार से खुद पर कई वार कर डाले। गंभीर अवस्था में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लाइन नंबर दो निवासी राकेश सक्सेना (49) का 23 नवंबर को अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। नशे की हालत में गुस्साया राकेश अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने दौड़ा तो पत्नी ने बचने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। गुस्साए राकेश ने खीझ कर खुद पर ही धारदार हथियार से कई वार कर डाले। गंभीर अवस्था में परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान आज शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। टनकपुर रोड स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राकेश की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…