उत्तराखंडहल्द्वानी:- स्कूटी सवार महिलाओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर,गंभीर ………..

Spread the News

हल्द्वानी। अनियंत्रित बाइक सवार ने स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बागजाला निवासी नीमा पत्नी रुद्र अपनी बहु सपना के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी तभी एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

  • Related Posts

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के सामान और अवैध पिस्टल के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस के…

    नए शैक्षिक सत्र को लेकर प्रशासन सख्त,प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नए शैक्षिक सत्र के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में शैक्षिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज सभागार में जनपद के प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रबंधकों के…