उत्तराखंडहल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण पर आ सकता है आज फैसला, पुलिस अलर्ट, एसपी ने फील्ड में उतर लिया व्यवस्थाओं का जायजा…..

हल्द्वानी। रेलवे भूमि प्रकरण मामले में सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ चुकी है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और हर व्यवस्था को बारीकी से मॉनिटर कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनाव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फील्ड में तैनाती और निरीक्षण के दौरान SSP के साथ एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी तथा थानाध्यक्ष सुशील जोशी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी मोर्चे पर डटे हुए हैं।

पुलिस ने जनता से सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने की अपील करते हुए संदेश दिया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे जनपद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिला सीमा पर सघन चेकिंग जारी है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नज़र है, ताकि किसी भी भ्रामक सूचना या भड़काऊ सामग्री को समय रहते रोका जा सके। नैनीताल पुलिस ने कहा कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी स्तरों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

    शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…