उत्तराखंडहल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण पर इस दिन होगी सुनवाई, कानून व्यवस्था बनाने को पुलिस तैयार……

Spread the News

हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं जिलाधिकारी नैनीताल ने वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों संग गोष्ठी कर तैयारियों का जायजा ले निर्देश जारी किए।

SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी ने भी रेलवे अधिकारियों सहित अन्य सभी विभागों के साथ चर्चा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय हेतु 2 दिसंबर 2025 की तिथि नियत है। न्यायालय के निर्णय के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस अपनी तैयारियों में जुट गई है।

आज दिनांक 30.11.2025 को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों संग बहुउद्देशीय भवन के सभागार में एक समन्वयी गोष्ठी की गई। गोष्ठी में रेलवे सहित अन्य विभागों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उक्त मामले में तैयारियों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत SSP NAINITAL द्वारा माननीय न्यायालय के निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि *कानून व्यवस्था को प्रभावित करने तथा सरकारी कार्य में बाधा* पहुंचाने वाले, तथा *राज्य और सरकार के विरुद्ध* अवैध आयुध और संसाधन एकत्रित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा, इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए, सघन चैकिंग, सत्यापन अभियान व गश्त पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया सेल को भी प्रभावी रूप से एक्टिव रहने हेतु निर्देशित किया गया *अनावश्यक टीका टिप्पणी करने वाले माहौल बिगड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश* भी दिए गए हैं।

*किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है नैनीताल पुलिस*

*SSP NAINITAL* ने कहा कि *नैनीताल पुलिस* किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में फोर्स/ हेलमेट डंडे बॉडी प्रोटेक्टर तथा अन्य उपकरण मौजूद है, *कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

*R.P.F. का कड़ा पहरा, किया जाएगा क्विक एक्शन* 

निर्णय आने के उपरांत उक्त क्षेत्र में R.P.F. का भी कड़ा पहरा रहेगा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले तथा जब्ती के सामान के साथ छीना झपटी कर नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध R.P.F. द्वारा भी विशेष अधिकार के तहत त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

*शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील*

SSP NAINITAL* ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आता है, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। साथ ही आदेश के पालन में होने वाली कार्यवाही के दौरान सहयोग करने की अपील की गई।

उक्त गोष्ठी में जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सीएमएम नगर निगम हल्द्वानी, रेलवे विभाग, वन विभाग के अधिकारी, एडीईएन उत्तर-पूर्वी रेलवे, जेई रेलवे काठगोदाम, जेई यूपीसीएल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

SSP NAINITAL की दो टूक कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, होगी कड़ी कार्यवाही।

  • Related Posts

    पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…

    गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…