उत्तराखंडदेहरादून:- आपत्तिजनक टिप्पणी पर सिख समाज में आक्रोश, हरक सिंह रावत का फूंका पुतला……

Spread the News

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा वकीलों के धरनास्थल पर अपनी बात रखने के दौरान सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से सिख समाज में भारी आक्रोश है।

देहरादून में घंटाघर चौक पर पूर्व सिख समाज द्वारा पूर्व मंत्री का पुतला फूंका गया।

हरक सिंह रावत वकीलों के धरनास्थल पर शुक्रवार को समर्थन देने पहुंचे थे। वहां पहुंच कर उन्होंने सिखों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक बात कह दी जिसके बाद धरनास्थल पर विरोध हो गया। इसके पश्चात हरक सिंह को माफी मांगकर धरनास्थल छोड़ना पड़ा। वकीलों की हड़ताल के 26वें दिन हरक सिंह रावत हरिद्वार रोड स्थित धरनास्थल पर पहुंचे थे। वह वकीलों की मांगों पर समर्थन जता रहे थे । तभी एक सिख वकील कुछ कहने के लिए खड़े हुए तो हरक ने उन्हें बैठने के लिए कुछ ऐसी बात कह दी जिस पर हंगामा हो गया।

वकीलों ने हरक सिंह के लहजे पर आपत्ति जता दी और सिख समुदाय का अपमान बताया। ऐसे में हरक ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब न निकालें लेकिन वकीलों का विरोध जारी रहा। हंगामा होने की वजह से उन्हें माफी मांगकर जाना पड़ा।

  • Related Posts

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…