उत्तराखंड: यहां भरभराकर गिरा पहाड़, मजदूरों में मची भगदड़, देखें Video

Spread the News

चमोली। जिले के जोशीमठ के हेलंग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उस समय चीख पुकार मच गई जब हेलंग डैम साइड पर अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट कर गिरने लगा। इस दौरान वहां लगभग 200 मजदूर काम कर रहे थे।

टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की साइट पर शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे पहाड़ दरक कर नीचे आने लगा इस समय डैम की डाइवर्जन साइट पर मज़दूर काम में लगे थे। तभी भारी गर्जना के साथ पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। यह देख मजदूरों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे। इस हादसे में 4 मज़दूर मामूली जख्मी हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है किस तरह से पहाड़ का बड़ा हिस्सा भर भर कर नीचे की ओर आ रहा है और मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। लोग इस तरह की घटनाओं से बेहद चिंतित हैं, क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हुए पहाड़ों के दरकने का खतरा बढ़ गया है।

Related Posts

बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…