उत्तराखंडनैनीताल:-शादी समारोह में जा रहे शिक्षकों का वाहन नदी में समाया,तीन की मौत……

Spread the News

नैनीताल। शादी समारोह में शामिल होने के लिए अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रहे शिक्षकों का वाहन शनिवार देर शाम रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा वाहन के खाई में गिरने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। बचाव दलों ने खाई में उतरकर कार में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर सड़क पर पहुंचाया। जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा और संजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा तीन शिक्षकों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को गरमपानी सीएचसी भेजा। घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…