उत्तराखंडःब्रेकिंग- कर्ज में डूबे परिवार के सात लोगों ने खाया जहर, कार में मिली लाशें

Spread the News

देहरादून। हरियाणा के पंचकूला से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां पार्क में खड़ी एक कार के अंदर एक नहीं  बल्कि साथ लोगों के शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सेक्टर 27 में बने इस पार्क में कार के अंदर एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। देहरादून निवासी यह परिवार शहर में चल रही बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुनने आया था। अब सवाल ये है कि आखिर इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा होगा?

दरअसल, पंचकूला के सेक्टर 27 में बीती रात करीब 11 बजे एक खाली पॉर्क में कार खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस कर्मियों ने कार के अंदर झांका तो अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गए। कार के अंदर बच्चे, महिलाओं समेत 7 लोग बेसुध पड़े थे। पुलिस ने कार में सवार लोगों को तत्काल सेक्टर-26 के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक व्यक्ति घर से बाहर निकलकर तड़प रहा था, जिसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में ले जाया गया। सभी की इलाज के दौरान मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक ये परिवार देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल का है,जो कि अपने अपने परिवार के साथ पंचकूला में चल रहे धीरेंद्र शास्त्री के कथा में शामिल होने आए थे। मृतकों में प्रवीण के पिता देशराज, माता, पत्नी और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, लेकिन उसे भारी नुकसान हुआ। कारोबार में विफलता और आर्थिक संकट के चलते  परिवार कर्ज में डूब गया था।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी हिमाद्रि कौशिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदय विदारक घटना से  इलाके के लोग सदमे में हैं।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…