उत्तराखंडहल्द्वानी:- विजय दिवस पर वीर बलिदानियों को किया याद,वीर नारियों को किया सम्मानित……

Spread the News

हल्द्वानी। विजय दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही नैनीताल पुलिस के जवानों द्वारा सम्मान जनक गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर *पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी , मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी द्वारा वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद सैनिक आश्रितों,वीर नारियों को सॉल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर संम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद सैनिक आश्रित सरस्वती देवी पत्नी कृपाल दत्त, नंदा जोशी पत्नी सूबेदार कृष्णा जोशी, पार्वती देवी पत्नी सिपाही बदर सिंह, को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, नगर मजिस्ट्रेट जीएस चौहान, सैन्य अधिकारी मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा, विशिष्ट सेवा मेडल स्टेशन कमांडर दीपक जोशी, कर्नल आलोक पांडे, लेफ्टिनेंट कर्नल बी डी कांडपाल, कर्नल बी एस रौतेला, अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग हल्द्वानी ग्रुप कैप्टन सुरेंद्र रावत, कर्नल रमेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व हल्द्वानी नगर के गौरव सेनानी तथा उनके आश्रित,गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के सामान और अवैध पिस्टल के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस के…

    नए शैक्षिक सत्र को लेकर प्रशासन सख्त,प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नए शैक्षिक सत्र के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में शैक्षिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज सभागार में जनपद के प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रबंधकों के…