उत्तराखंड हल्द्वानी: युवा कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं! विशाल भोजक

Spread the News

हल्द्वानी। बिहार दरभंगा में दलित छात्रों से मिलने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व भाजपा नेता विजय साह और जगदीश देवड़ा द्वारा सेना का अपमान करने के खिलाफ युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंक विरोध व्यक्त किया। रविवार को जिला प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू और जिला अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में बुद्धपार्क में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका गया।

विशाल सिंह भोजक ने राहुल गांधी को बिहार में छात्रो से मिलने से रोके जाने और फिर उनके खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार सेना का अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता सेना का असमान और अपने नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोई भी अनुचित कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि अगर भाजपा का यही रवैया रहा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।

हेमन्त साहू ने कहां भाजपा एक तरफ तिरंगा यात्रा निकाल रही और दूसरी तरफ़ उनके नेता सेना का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे है। साहू ने हिन्दुस्तान और पाकिस्तान दोनों जगह जश्न पर भी तंज कसते हुए कहा देश के पास पकिस्तान और आतंकवाद को मिटाने का सही मौका था लेकिन ऐसा न होने से देश में निराशा है।

पुतला दहन करने वालों में रक्षित सिंह बिष्ट , अक्षत पाठक, सौरभ कुमार , अजय कुमार , राहुल रावत , चंदन गरिया , तनिष्क भट्ट , दीपक बिष्ट , मिथ्याक्ष, रुद्राक्ष बिष्ट , यश कवडियाल,पार्थ धपोला, प्रियांशु बिष्ट , गौरव सिंह धपोला , अजय नेगी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…