उत्तराखंडहल्द्वानी:- अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और नगर निगम की टीम पर पथराव, जेसीबी का टूटा शीशा………

Spread the News

हल्द्वानी। हीरानगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की जेसीबी पर अचानक हुए पथराव से मौके पर हड़कंप मच गया। स्थिति तनाव पूर्ण होने पर फिलहाल अभियान को रोकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की भूमि पर प्रस्तावित शौचालय निर्माण को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके परअतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए जेसीबी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पथराव में जेसीबी का शीशा टूट गया मौके पर उत्पन्न हुई तनाव की स्थिति को देखते हुए अभियान को बीच में ही रोक दिया गया।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन की ओर से क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

  • Related Posts

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…