
हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी ने नकली सोना बैंक में गिरवी रख लोन लेकर बैंकों को चुना लगाने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2024-2025 में थाना हल्द्वानी, वनभूलपुरा व मुखानी स्थित बैंक आफ बड़ौदा और केनरा बैंक में कुछ लोगों द्वारा सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया गया लेकिन बैंक आडिट के दौरान गिरवी रखे गये आभूषण नकली पाये गये, जिसके बाद बैंक की ओर से उक्त थानों में मुकदमें दर्ज कराये गये। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में संयुक्त टीम का गठन कर अधिकारियों को मामले की जांच सौंपी गई गई। इसी क्रम में 28 मई 2025 बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क नैनीताल रोड से अभियुक्त अभिषेक सिंह नेगी व पवन सिंह फर्सवाण को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के पास से करीब 111 ग्राम नकली सोने की व कूट रचित होलोग्राम अंकित चूड़ियां बरामद की गयी जिनके परीक्षण पर चूड़ियों के नकली होने की पुष्टि हुयी।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ पर पता चला कि उनके गिरोह में एक व्यक्ति अल्मोड़ा व कुछ लोग दिल्ली के शामिल हैं। यह नकली सोना दिल्ली से बहुत कम दाम में आता है, जिस पर होलमार्क लगवाने से इस सोने के असली होने की पहचान बैंक वाले भी नहीं कर पाते हैं,और हमारे द्वारा सोने को बैंकों में गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लिया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक सिंह नेगी पर पूर्व में भी अलग- अलग बैंकों से लगभग 60-70 लाख रुपये के प्रापर्टी लोन, व्हीकल लोन व गोल्ड लोन लिये जाने की बात प्रकाश में आयी है जिसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने अखिलेश सिंह नेगी तर्फ अक्कू पुत्र केसर सिंह निवासी ग्राम बसौली पोस्ट भैसोली थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा उम्र 37 वर्ष और पवन सिह फर्सवाण पुत्र दरवान सिंह फर्सवाण निवासी ग्राम व पोस्ट लीली थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त गिरोह में शामिल अल्मोड़ा व दिल्ली के लोगों की भी तलाश जारी है।
पूर्व में फर्जी गोल्ड लोन के थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा और मुखानी में जो 06 मुकदमें दर्ज हुये हैं और उनमें जो अभियुक्त नामजद है। उनमें से अजहर वारसी, जोया अहमद, तरुण भारद्वाज, हरजिन्दर नरुला व मोहम्मद फिरोज उक्त सभी मुकदमों में शामिल/नामजद हैं उनकी जाँच भी इस मुकदमें में गिरफ्तार अभियुक्तों से की जा रही है। इसमें यह भी जांच की जा रही है कि इन फर्जी गोल्ड लोन के मामलों में बैंक द्वारा सोने को क्वालिटी जांचने की किस प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाई गई है या इसमें बैंक के किसी कर्मी की संलिप्तता रही है या नहीं।
गिरफ्तारी टीम…….
1- राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी
2- उ०नि० संजीत राठौड़ एसओजी प्रभारी
3- उ०नि० अनिल कुमार चीकी प्रभारी भोटियापढ़ाव
4-उ०नि० फिरोज आलम साईबर क्राइम सैल
5- हे०कानि० ललित श्रीवास्तव एसओजी
6- कानि० चन्दन नेगी एसओजी
7- कानि० संतोष बिष्ट एसओजी
8- कानि 92 AP अरविन्द सिंह नयाल हल्द्वानी
9- कानि० राजेश विष्ट
10– कानि० अरविन्द बिष्ट एसओजी
गिरफ्तारी टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रू की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।











