उत्तराखंड हल्द्वानी:- दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इमाम से की जा रही पूछताछ………

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली बम ब्लास्ट मामले के आतंकी उमर के तार उत्तराखंड से जुड़े होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। उमर की कॉल डिटेल खंगालने के दौरान उसका कनेक्शन उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़ा पाया गया है। शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ ही एलआईयू दिल्ली की टीम ने बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को उठा लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उसे दिल्ली ले गई है।

सुरक्षा की दृष्टि से बिलाली मस्जिद सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है। साथ ही शहर के कई इलाकों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार की सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल सहित भारी पुलिस बल बांगभूलपुरा पहुंचा। अचानक कितनी बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख स्थानीय लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने बिलाली मस्जिद तथा उसके निकट स्थित इमाम के आवास पर कड़ी सुरक्षा रखी है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…