उत्तराखंडहल्द्वानी:- बनभूलपुरा में चला वृहद सत्यापन अभियान, अतिक्रमण के खिलाफ भी हुई कार्रवाई…….. 

Spread the News

हल्द्वानी। SSP नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देशों के अनुपालन में रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित कर एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में सभी राजपत्रित अधिकारियों व पुलिस टीम द्वारा बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाया गया।

हल्द्वानी, लालकुआं और रामनगर के सीओ अमित कुमार, दीपशिखा, सुमित पांडे सहित रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन, सघन चेकिंग, अतिक्रमण हटाने व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीडीएस टीम द्वारा भी लगातार चेकिंग की जा रही है।

यह अभियान इंदिरा नगर, बड़ी रोड, छोटी रोड, शनिवार बाजार, ढोलक बस्ती, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17/18, तथा चोरगलिया रोड स्थित लाइन नंबर 1 से 16 तक चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य अवैध अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों/किरायेदारों का सत्यापन, आपराधिक गतिविधियों पर रोक, क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना है।

पुलिस ने जनता से अभियान में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…