उत्तराखंड हल्द्वानी। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद जनपद में रेड अलर्ट, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान……..

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट ने सुरक्षाववस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दुखद घटना के बाद पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश एवं आईजी कुमाऊँ के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा संपूर्ण जनपद में रेड अलर्ट घोषित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी हल्द्वानी शमनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी व सभी क्षेत्राधिकारी सहित अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें पुलिस, फायर यूनिट, अभिसूचना तंत्र, बीडीएस स्क्वाड, बम डिस्पोजल टीम व पुलिस फोर्स शामिल हैं।

सभी टीमें अपने अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखकर सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

जनपद के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, टूरिस्ट प्लेस, सार्वजनिक स्थलों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों तथा सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नज़र रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

नैनीताल पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 पर दें तथा सहयोग कर सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनें।

  • Related Posts

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…