उत्तराखंडरामनगर:- जमीन के लिए हुई थी बुजुर्ग सलीम की हत्या, दोनों बेटों ने मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट……

Spread the News

रामनगर। नगर के पूछड़ी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग सलीम अली की हत्या उसी के बेटों ने की थी। पुलिस जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के गांव महेशपुर रोशनपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी सलीम अली रामनगर के पुछड़ी गांव में झोपड़ी बनाकर रहता था। सलीम के दो बेटे और एक बेटी मुरादाबाद में रहती हैं। जबकि एक विवाहित पुत्र रियाज और विवाहित पुत्री भी पिता से अलग-अलग रामनगर के पूछड़ी गांव में ही रहते हैं।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग सलीम अली मुरादाबाद के महेशपुरा गांव में अपनी तीन बीघा जमीन बेचने के लिए गया था। 12 नवंबर को सलीम अली मुरादाबाद तहसील में रजिस्ट्री कराने गया था, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई और अगली तारीख तय हुई। जिसके बाद वह रामनगर लौट आया।

जमीन बेचने से नाराज सलीम के दो बेटे नईम और नाजिम रात में बाइक से रामनगर पहुंचे। उस समय सलीम अपनी झोपड़ी में सो रहा था। दोनों बेटों ने बारी-बारी से पहले डंडे से सोते सलीम के सिर पर वार किया और उसके बाद पत्थरों से पिता का सिर कुचल दिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी वापस अपने घर मुरादाबाद लौट गए।

सुबह जब पड़ोसियों ने झोपड़ी में खून से लथ- पथ सलीम के शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। इस मामले में मृतक के पुत्र रियाज ने अज्ञात के खिलाफ पिता की हत्या करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस कि जांच में मुरादाबाद निवासी दोनों बेटों कि संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिता की हत्या के आरोपी बेटों ने बताया कि पिता जमीन बेचना चाहते थे और वह जमीन बेचने के लिए मना कर रहे थे। पिता जमीन बेचकर पैसा बेटे रियाज को देना चाहते थे इससे नाराज होकर ही उन्होंने पिता की हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया डंडा बरामद कर लिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

Spread the News

Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…

आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

Spread the News

Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…