उत्तराखंड: नशेड़ी पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार…..

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले के झूलाघाट के कानड़ी गांव में पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात पति पत्नी में हुए विवाद बाद पति गणेश चंद ने अपनी पत्नी कमला के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद गणेश अपने दो साल के बेटे को लेकर पड़ोसी ललित के घर पहुंच गया। गणेश को खून से सना देखकर वह सन्न रह गया। उसने गणेश के घर में जाकर देखा तो खून से लथपथ कमला दम तोड़ चुकी थी।

मृतक कमला

ग्रामीणों व मृतका कमला के मायके वालों ने बताया कि पिछले कुछ माह से पति पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव के चलते कमला अपने मायके जरगौं में रह रही थी। ससुराल वालों के द्वारा कमला के पिता प्रमोद चंद को विश्वास में लेने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को पुनः कानडी अपने ससुराल भेजा था।

कमला के मायके वालों का कहना है कि हत्यारा गणेश चंद नशे का आदी है। उन्होंने बताया कि कमला ने उन्हें पहले बताया था कि गणेश चरस पीने का आदि है और चरस का नशा करने के बाद उसका दिमाग काम नहीं करता है। मृतका का दो वर्षीय बेटा है।

पुलिस ने बताया कि हत्यारा गणेश चंद गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्यारा झूलाघाट गैस एजेंसी के गोडाउन में कार्यरत है। मृतका के मायके वाले नेपाल जरगौं व भारत से उसके चाचा कानडी की ओर रवाना हो गये हैं।

Related Posts

पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

Spread the News

Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…