उत्तराखंडभीमताल:- करंट की चपेट में आकर पेड़ से गिरा ग्रामीण,गंभीर……..

Spread the News

भीमताल। ओखलकांडा विकास खंड के ग्राम चमोली में बसौटिया पुल के पास पेड़ से पत्ते काट रहे रघुवर दत्त परगांई 11000 वोल्ट की विधुत लाइन की चपेट में आकर से पेड़ से गिरकर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में घायल से मिलने पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने विद्युत विभाग पर निशाना साधते हुए कहां की यह दुर्घटना विभागीय लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा पेड़ों के निकट से गुजरने वाली लाइन के इर्द-गिर्द शाखाओं की छंटाई ठीक से नहीं की गई जिसका खामियाजा इस ग्रामीण को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विभाग द्वारा तत्काल घायल ग्रामीण की मदद नहीं की जाती है तो वह जनता संग मिलकर विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाधित होंगे।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…