उत्तरप्रदेश:-नीला ड्रम फिर बना सनसनी, पति का नमक लगा शव बरामद, बच्चों संग पत्नी गायब…….

Spread the News

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवदिया नवाजपुर गांव निवासी हंसराम कश्यप (36) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनका शव राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की आदर्शनगर कॉलोनी में एक नीले ड्रम में मिला, जिसमें शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था।

रविवार, 17 अगस्त 2025 की देर रात इस घटना की खबर मिलने पर हंसराम के परिवार में कोहराम मच गया। हंसराम के पिता खेमकरन उर्फ पप्पू, बहन विमला कश्यप और गांव के डॉ. रमेश वर्मा तुरंत राजस्थान रवाना हो गए। मां उर्मिला देवी ने बताया कि हंसराम भट्ठे पर मजदूरी करता था और 15 दिन पहले उसने रक्षाबंधन पर घर आने का वादा किया था।

उसकी 12 साल पहले पीलीभीत के विजयनगर निवासी लक्ष्मी से शादी हुई थी। काम की तलाश में वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ राजस्थान चला गया था। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद से हंसराम की पत्नी लक्ष्मी, उनके बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र लापता हैं, जिन पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

राजस्थान पुलिस ने खुटार पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गांव के प्रधान के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। उर्मिला ने बताया कि हंसराम और उसकी पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

Spread the News

Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

Spread the News

Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…