यहां किशोरी के साथ कार में गैंग रेप,दो आरोपी गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कि घटना सामने आई है। यहां 15 साल की किशोरी को आरोपी युवक कार में बिठाकर हैड़ाखान मार्ग पर ले गए और वहां शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम किशोरी समान लेने मोहल्ले की दुकान पर गई थी। वहां उसे पड़ोस में किराए पर रह रहे युवक मोहित और प्रदीप मिले। दोनों ने घुमाने के बहाने उसे कार में बैठा लिया और वाहन लेकर हैड़ाखान रोड की ओर निकल लिए। वहां युवकों ने किशोरी को शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

देर रात जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन काठगोदाम थाना पहुंचे। पुलिस के साथ खोजबीन शुरू की तो हैड़ाखान सड़क पर एक कार खड़ी दिखी। पुलिस टीम ने देखा तो कार में किशोरी बेहोशी की हालत में थी और दोनों आरोपी भी कार में ही मौजूद थे। मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जबकि दोनों युवकों पर पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    कल हल्द्वानी में होंगे मुख्यमंत्री धामी, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 28 फरवरी शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड…

    झपटमारी पर पुलिस की तेज कार्रवाई, गिरफ्तार युवक से कान की बालियां बरामद..Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वादिनी नरमा, पत्नी रोयल, निवासी हरिपुर जमन सिंह द्वारा दिनांक 26.02.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 24.02.2026 को टीपीनगर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों…