फिर बड़े घेरेलु गैस सिलेंडर के दाम……

Spread the News

घरेलू LPG में बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 kg) की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है।

पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को कीमतों में ₹60 बढ़ाए गए थे।

1 मई को कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 और 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर में ₹261 की भारी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 1 जून को फिर से कमर्शियल सिलेंडर ₹42 महंगा हुआ।

LPG Price Hike को लेकर अब सरकार का बयान भी आ गया है और इसमें बताया गया है कि भारतीय घरों में खाना पकाने वाली गैस की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं. सरकार की ओर से कहा गया है कि न सिर्फ भारत में सिलेंडर की कीमत किसी भी पड़ोसी देश की तुलना में कम है, जबकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों के मुकाबले देश में LPG Cylinder बेहद कम कीमत पर मिल रहा है।

पिछले कई सालों से लगभग सभी भारतीय ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों से बहुत कम कीमत पर LPG मिली है, और भारतीय परिवार अभी भी पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के परिवारों की तुलना में कम कीमत चुका रहे हैं।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…