दिल्ली में मिला लापता छात्र यथार्थ,स्कूटी जलने की वजह भी आई सामने

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नो का छात्र यथार्थ मिश्रा, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था, को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। यथार्थ की स्कूटी और कापी-किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली हुई मिली थीं, जिसके बाद से उनके परिजन और पुलिस चिंतित थे। पुलिस की मेहनत रंग लाई और छात्र को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

यथार्थ मिश्रा टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेव, वार्ड नंबर 56 के निवासी हैं। उनके पिता योगेश मिश्रा शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। 15 वर्षीय यथार्थ दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा नो का छात्र है। 20 मार्च को परीक्षा देने घर से निकला छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने बताया कि यथार्थ ने नाराजगी के कारण घर से भागने का फैसला किया था। इसी दौरान उसने अपनी स्कूटी और किताबें जंगल में जला दी थीं। पुलिस ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की मदद से यथार्थ को गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाते हुए दिखने की पुष्टि की। जब पुलिस और परिजन जंगल के किनारे पहुंचे, तो वहां स्कूटी और किताबें जली हुई मिलीं।पुलिस ने लगातार जांच जारी रखी और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर यथार्थ को बीती रात दिल्ली से बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि छात्र सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने यथार्थ को सुरक्षित वापस लाने में सफलता दिलाई। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…