कार पर ‘JUDGE’ का स्टिकर लगा दिखा रहा था रौब,पुलिस ने चालान काट सिखाया सबक……

Spread the News

चमोली। जिले की पुलिस ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन चेकिंग अभियान ने दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन का चालान काटने के साथ ही कार चालक को सख्त चेतावनी दी है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को पांडुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चैकिंग बैरियर के पास कार को रोका गया। आरोप है कि इस बीच कार ड्राइवर ने रजिस्ट्रेशन चैकिंग के लिए लगी अन्य गाड़ियों की लंबी लाइन को तोड़ते हुए गलत दिशा से आगे निकलने की जल्दबाजी की। उसकी कार पर ‘JUDGE’ लिखा हुआ एक स्टीकर भी लगा था।

वहीं, कई वाहन चालकों ने इस ड्राइवर की रफ ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को रोककर उससे पूछताछ की। इसमें सामने आया कि कार आरोपी ड्राइवर के दोस्त की है जिसका भाई लखनऊ के अदालत में काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि कार पर ‘JUDGE’ लिखा स्टीकर ऑफिशियल पहचान के लिए नहीं बल्कि टोल बचाने और थोड़ा-बहुत रौब जमाने के लिए लगाया गया था। आरोपी ड्राइवर यूपी के लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मौके पर ही कार से स्टीकर हटाने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट में उसका चालान कर दिया। पुलिस ने उसे भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…