बाइक सवार ने कावड़िये को मारी टक्कर, गुस्साए कांवड़ियों ने बाइक फूंक लगाया जाम…..

Spread the News

रुद्रपुर। किच्छा हाईवे पर बाइक से कावड़िये को टक्कर लगने पर हंगामा हो गया। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे जाम कर नारेबाजी की। यही नहीं उन्होंने साथी को टक्कर मारने वाली बाइक में भी आग लगा दी। काफी देर तक कांवड़िये हाईवे पर धरने पर बैठे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तब मामला शांत हुआ।

पुलिस के बताया कि किच्छा के बंडिया भट्टियां से कांवड़ियों का दल हरिद्वार गया था। शनिवार को दल के सदस्य कांवड़ लेकर किच्छा जा रहे थे। रास्ते में बगवाड़ा मंडी चौकी के पास एक बाइक सवार से हाईवे पर चल रहे कांवड़िये को टक्कर लग गई। इससे भड़के कांवड़ियों ने कांवड़ काे खंडित करने का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा। गुस्से कांवड़ियों ने हाईवे जाम करते हुए टक्कर मारने वाली बाइक को आग के हवाले कर दिया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: पुलिस महकमे में फिर हुआ बड़ा फेरबदल,बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन और तबादले!देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद से पुलिस महकमा में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए…

    जाति छुपाकर भूमि बेचने के मामले में डीएम का सख्त एक्शन…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर के ढेला बंदोबस्ती गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा जाति छुपाकर सामान्य वर्ग के व्यक्ति को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति भूमि…