हल्द्वानी: ऑल इंडिया लाइनस प्रेरणा और प्रयास क्लब द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव……

हल्द्वानी। ऑल इंडिया लाइनस प्रेरणा और प्रयास क्लब द्वारा हरियाली तीज महोत्सव परंपरागत और संस्कृतिक ढंग से मनाया गया। प्रेरणा क्लब की तीज क्वीन रुचि और दीप्ति ने प्रयास क्लब की तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। वहीं प्रेरणा क्लब की प्रथम रनअप भावना और प्रयास की प्रथम रनर अप नंदा रही।

इस अवसर पर सुंदर परिधानों में सजी क्लब की महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर धमाल मचाया। क्लब की अध्यक्ष सोनू जोशी और मोनिका गुप्ता ने तीज महोत्सव के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिलाओं ने बहुत से खेलों का आनंद लिया और एक दूसरे को तीज की बधाई दी।

इस दौरान प्रेसिडेंट नीरज बोरा, सीमा, सुशीला, राखी,एकता, भवानी,तान्या, गंगा, पूजा आदि उपस्थित रहीं।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस के दो अफसरों का बढ़ा मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तो हरबंस सिंह को गोल्ड मेडल

    देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवा…

    दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग…

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग…