नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव हंगामे में SSP को फटकार, कल होगी सुनवाई…..

Spread the News

नैनीताल। 14 अगस्त को जिला पंचायत के चुनाव के दौरान हुए भारी हंगामे, आरोप प्रत्यारोप के बाद शुक्रवार तड़के 3 बजे निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में मतों की गिनती की गई। वोट और परिणाम लिफाफे में बंद कर रख दिए गए। आज सोमवार को हाईकोर्ट में  सुनवाई होनी थी, लेकिन अब आज सुनवाई ना होकर कल यानी 19 अगस्त को सुनवाई होगी। आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने चुनाव के दौरान हुए हंगामे पर पूछताछ करते हुए एसएसपी को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने पूछा कि हंगामे के समय कहां थी पुलिस। पांचों लापता सदस्य कोर्ट में प्रस्तुत हुए, इससे पहले उन्होंने 164 में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देकर कहा कि वे अपनी मर्जी से घूमने गए थे। कपिल सिब्बल के जूनियर वकील कामत ने एक अलग याचिका दायर कर रिपोलिंग की मांग की। अभी उस पर सुनवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट ने डीएम से काउंटिंग प्रक्रिया और कार्यवाही संबंधी रिपोर्ट पर एफिडेविट मांगा है।

Related Posts

पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

Spread the News

Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…