डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने खोला मोर्चा,आरटीओ और पुलिस को सौंपा ज्ञापन…..

Spread the News

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, कुमाऊं क्षेत्र के तत्वाधान में रोडवेज के विभिन्न सक्रिय संगठनों ने एकजुट हो परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से रोडवेज पदाधिकारियों ने प्रशासन को हल्द्वानी बस अड्डे के आसपास बढ़ रही अवैध डग्गामारी और अनियंत्रित संचालन से अवगत कराया। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की गई, जिसके अनुसार –

1-नगर में अवैध रूप से संचालित ऑनलाइन अंतरराज्यीय बसों को तत्काल बंद किया जाने।

2-टैक्सियों का संचालन निर्धारित ‘भोटिया पड़ाव स्टैंड’ से सुनिश्चित किए जाने।

3- रोडवेज बस अड्डे के सामने सड़क पर खड़े होने वाले प्राइवेट वाहनों के संचालन को पूर्णतः बंद किया जाने की मांग की गई।

कर्मियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी एवं एसपी सिटी ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इन अवैध गतिविधियों पर अतिशीघ्र ठोस दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। मामले में कमर्चारियों ने पुलिस और प्रशासन को 26 मार्च तक कार्रवाई किए जाने का समय दिया है। संयुक्त मोर्चा के स्पष्ट कहा कि यदि 26 मार्च 2026 तक उनकी मांगों पर धरातल पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं दिखाई दी, तो कुमाऊं क्षेत्र के सभी संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के समक्ष उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान आनसिंह जीना, मुकेश वर्मा, कौशल जोशी, राजीव भट्ट, मोहन बोरा, रमेश कपिल, जीवन आर्य, महेश दफौटी, कमल पपने, शंकर सिंह, जगदीश कांडपाल, आनंद बिष्ट, नवनीत कपिल, पूरन राम, जगमोहन, ललित पांडे, मनिंदर सिंह, जीवन चंद,तारा जोशी, प्रमोद बरगली, मोहसिन, मनोज मनराल, कार्तिक, नवीन बिष्ट, योगेश जोशी, बलराम सागर रौतेला, प्रकाश संभल, सुमित कुमार, हेमंत गढ़िया, संजय संतोष, नवीन, रचना बिष्ट, हेम गुणवंत, प्रकाश संभल, मोहित कुमार, आनंद बल्लभ, राहुल रावत आदि मौजूद रहे

  • Related Posts

    नाबालिग के साथ छेड़छाड़ से गुस्साए लोगों ने एसएसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में घटना के कई दें बाद भी कार्रवाई न होने पर गुस्साए पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।…

    निजीकरण के खिलाफ यूपीसीएल कर्मियों में उबाल, मुख्य अभियंता कार्यालय में दिया धरना……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ यूपीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी हाइडिल परिसर स्थित मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। कर्मियों ने मंगलवार…