राजस्व विभाग की टीम ने 15 साल पुराना अतिक्रमण किया ध्वस्त……

Spread the News

कालाढूंगी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिले में अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने को लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कोटाबाग में सरकारी भूमि से 15 वर्ष पुराना अतिक्रमण हटाया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा 15 फड़, खोखे, टीनशेड को हटाया गया, उपजिलाधिकारी कालाढूंगी द्वारा बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, कोटाबाग बाजार से शेष अतिक्रमण को हटाए जाने हेतु कल भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक मनोज उप्रेती आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…