उत्तराखंड नैनीताल:- युवती को भगा ले गया रामपुर का युवक, मुकदमा दर्ज……

Spread the News

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक द्वारा युवती को बहला फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। युवती के मां की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी महिला ने समुदाय विशेष के युवक पर उसकी 19 वर्षीय बेटी को भगा ले जाने के आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मामले में युवक के परिवार वाले भी शामिल हैं। महिला के शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार उसकी बेटी दो नवंबर से घर से लापता है। महिला ने बताया कि बेटी उत्तर प्रदेश रामपुर स्वार के रहने वाले युवक फैजान के संपर्क में थी। युवक पहले भी बाइक से नैनीताल आता था और बेटी को स्कूल के बाहर मिलता था।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला के शिकायत पर मूल रूप से उत्तर प्रदेश रामपुर स्वार, हाल मल्लीताल निवासी फैजान फारुखी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के साथ ही युवती की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    यहां मंदिर में घुसा चोर, पकड़ने आए पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के पालीशीट वार्ड पांच स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की तड़के चोर घुस गया। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन…

    नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, बनभूलपुरा में स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस को…