उत्तराखंड: महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत की थी कि 18 मई को उसका पति कहीं गया था। इस दौरान वह घर में अकेली थीं। इसी बीच मूल रूप से ग्राम रम्पुरा उझैनिया थाना जहानाबाद पीलीभीत और हाल ट्रांजिट कैंप कृष्णा कालोनी निवासी दीनदयाल जबरन उनके घर में घुस आया। उसने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में बनाई।

बाद में उसे अपनी फेसबुक आइडी के साथ ही इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी दीन दयाल की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। इस बीच उसके संभल चंदौसी में होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद रविवार की रात पुलिस टीम ने चंदौसी से आरोपी दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…