पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान, 750 ग्राम चरस के साथ मुक्तेश्वर का गोपाल गिरफ्तार……

हल्द्वानी। विगत दिवस चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने हल्द्वानी मंडी बाईपास रोड 750 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय किशन सिंह निवासी ग्राम सुनकिया भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया। चरस की तस्करी के दौरान आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही अपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूके06एबी2486 को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव से चरस एकत्र करता है तथा अधिक मात्रा हो जाने पर उसे बिक्री के लिए शहर में लाता है। पुलिस के अनुसार जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…