
हल्द्वानी। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से *डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान *डॉ. जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पर्यवेक्षण* में अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी रामनगर, रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल, के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा जनपद के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पैदल एवं वाहन गश्त की गई।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है कि हुड़दंग, नशे में वाहन संचालन, अवैध गतिविधियों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता, सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
*जनपद नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव एवं मर्यादा के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।*
*किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।*
*जनपद नैनीताल पुलिस — आपकी सुरक्षा हेतु सदैव प्र
तिबद्ध।*











