
रामनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बृहस्पतिवार को मिली सूचना पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा खराड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान में छापा मारा। छापेमारी में मकान में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग के उपकरण, तराजू व बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से अवैध रिफलिंग करते हुए अमन उर्फ भल्ला(26) पुत्र रईस अहमद, निवासी खताड़ी,रामनगर और शहजाद उर्फ शैजी(23)पुत्र रईस अहमद,निवासी खताड़ी,रामनगर को गिरफ्तार किया है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना रामनगर में FIR No. 101/26 दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*👮♂️ एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का संदेश:*
जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध *कड़ी कार्यवाही* जारी रहेगी। *अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।*
*📢 आमजन से अपील:*
यदि आपके आसपास गैस की *अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण* की सूचना है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
* आपातकालीन नंबर: 112, या अपने नजदीकी थाने में सूचना दें।











