कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। कालाढूंगी पुलिस ने चकलुवा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने अभियुक्त को ट्रैक्टर और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 31.03.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे, वादी हिमांशु देऊपा (निवासी लच्छमपुर, चकलुवा) अपनी नई कार से पहाड़ी ढाबा, चकलुवा में खाना खाने आए थे। इसी दौरान प्रवीण सिंह देऊपा (निवासी प्रतापपुर) ने उन्हें जान से मारने की नियत से अपने ट्रैक्टर से हिमांशु की कार पर बार-बार टक्कर मारी। इस हमले में कार में सवार हिमांशु देऊपा एवं उसके साथी को चोटें आईं। अभियुक्त मौके पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।

वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली कालाढूंगी में FIR No-29/2026 U/S 109/352/351(2)/324(2) BNS* के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम एवं श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी को आरोपी की गिरफ्तारी तथा अभियोग के अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जिले की फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु तत्काल भेजा गया तथा सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी गई।

01 अप्रैल 2026 को सीसीटीवी सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रवीण सिंह देऊपा को नैनीताल मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) बरामद किया है। अवैध असलहा रखने के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध पृथक से शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस पूछताछ और परिजनों के बयानों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पूर्व में खनन सामग्री (सस्ता/महंगा डालने) को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके परिणामस्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया। आरवी भरतपुर में भी आपराधिक मामला दर्ज है।

  • Related Posts

    इंडियन गैस ने जारी किया होम डिलीवरी वितरण रोस्टर, देखें कब और कहां बंटेगी गैस….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा दिए गए सख्त निर्देशन के क्रम में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित इंडने गैस एजेंसी हल्द्वानी एवं…

    बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण, क्षेत्र में लगे आवासीय कैंपों का समापन,6900 आवेदन हुए जमा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रभावितों के लिए लगाए गए पीएम आवास योजना के कैंपों का आज समापन हो गया। 20…