पीएम के दौरे से पहले राजधानी से पाक एजेंट गिरफ्तार, मूसेवाला की हत्या के बाद आतंक की दुनिया में हुआ शामिल…..

Spread the News

देहरादून। पीएम मोदी के द्वारा से पहले राजधानी दून में संदीप आतंकी गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में झाझरा से आतंकी विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। विक्रांत पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़ा था। उसने यहां से कई सामरिक महत्व वाले स्थानों के फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजे थे।

एसटीएफ आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बद्र ब्रिगेड से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के जरिये लगातार संवाद कर रहा था।

आरोप है कि युवक देहरादून स्थित सैन्य व अन्य सरकारी संस्थानों की लोकेशन और फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाया जा रहा था। उसे महत्वपूर्ण स्थानों जैसे आईएमए, पुलिस मुख्यालय और अन्य सरकारी भवनों के वीडियो व फोटो भेजने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, उसे शहर में तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान (टीटीएच) के नाम से ग्राफिटी लिखने और उसका वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा गया था, जिससे दहशत फैल सके।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को नेपाल के रास्ते दुबई भेजकर वहां से आगे आतंकी नेटवर्क में शामिल करने का लालच दिया गया था। इसके बदले उसे आर्थिक मदद का भी प्रस्ताव दिया गया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, एक स्प्रे पेंट कैन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आगे की जांच की जा रही है।

पूछताछ के दौरान विक्रांत कश्यप ने बताया कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का प्रशंसक था और उनकी हत्या से आहत होकर बदला लेने की भावना में आ गया था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी बातचीत पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से हुई, जिसने उसे अपने जाल में फंसा लिया और धीरे-धीरे आतंकी गतिविधियों में शामिल करने लगा। बता दें कि शहजाद भट्टी ने भी मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का एलान किया था।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि राज्य में सक्रिय असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है।

  • Related Posts

    नशे पर पुलिस का प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ अमान गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा…

    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को सौगात, मिलेंगे दूध के बड़े दाम, नई नियुक्तियों का भी खुला रास्ता….. 

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत…